उज्जैन। वल्लभ आनंद क्लब की आनंद वाटिका में महिला सदस्यों ने पौधारोपण, खरपतवार हटाने व साफ सफ़ाई की। अतिथि डॉ जया मिश्रा थी। मधु गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण की आवश्यकता बताई। वृक्ष मित्र सेवा समिति के अध्यक्ष अजय भातखंडे ने कार्यों पर प्रकाश डाला। जितेंद्र मालवीय, रंजना मालवीय, सुमन मेहता, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, प्रवीण सांठे व अन्य उपस्थित थे।
