उज्जैन। सभी भारतीय त्योहार सामाजिक समरसता के प्रतीक है। होली सामाजिक समरसता का सर्वश्रेष्ठ त्योहार है। इस त्यौहार पर लोगों की पारिवारिक मानव क्षति में एक दूसरे को संबल प्रदान कर समाज में समरसता का भाव पैदा करते हैं। उक्त वक्तव्य अभा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने होली मिलन समारोह में खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील पांडे एवं संत मनीष दास, यश चंद्र मौली, जय श्रीवास्तव की उपस्थिति में दिया। इस अवसर पर कई सामाजिक हस्तियों का सम्मान भी किया। अतिथियों का स्वागत संजय व्यास, एमपी व्यास, राजकुमार द्विवेदी, रविंद्र भारद्वाज ने किया। संचालन सुश्री निवेदिता व्यास ने किया। आभार पंडित आशीष शर्मा ने माना