उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय की अंतर विभागीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में 11 अध्ययनशालाओं के 24 दलों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि विक्रम के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज एवं निर्देशक डॉ वीरेंद्र चावरे थे। महोत्सव में पुरुष वर्ग में पिट्टू खेल में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम व कृषि विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान लिया। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग प्रथम व ज्योर्तिविज्ञान एवं कामर्स अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग गुल्ली डंडा खेल में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम स्थान व पुस्तकालय विज्ञान एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने प्रथम स्थान एवं कम्प्यूटर विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान लिया। रस्साकशी में पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय स्थान लिया। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग ने प्रथम व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान अध्ययनशाला ने द्वितीय लिया। संचालन डॉ. भूषण केकरे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *