उज्जैन। उज्जैन जिले में कार्यरत आशा कर्मियों की न्यायोचित मांगों पर ध्यान आकर्षण करने के लिए आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। आशा एवं सुपरवाइजर कर्मचारी महासंघ की सुमन पटेल ने बताया कि आशा कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भुवनेश्वर में हुआ। जिसमें महिला कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा के बाद नई केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में सभी राज्यों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का प्रस्ताव पारित किया गया। अखिल भारतीय आशा एवं सुपरवाईजर कर्मचारी महासंघ के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईजर न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदर्शन आज 8 मार्च को करेगी।