उज्जैन। नगर पालिक निगम ने वर्षा काल से पहले शहर के प्रमुख बड़े नालों की सफाई पोकलेन से शुरु की। वेद नगर स्थित बड़े नाले की सफाई की गई। आयुक्त आशीष पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजेश गुप्ता को निर्देशित किया गया कि बड़े नालों की सफाई करें ताकि नालों से गाद एवं कीचड़ निकाला जा सके। वर्षा काल के दौरान बारिश के पानी की निकासी में समस्या न हो।
