उज्जैन। मालीपुरा सांस्कृतिक समिति का होली की पूर्व संध्या पर 13 मार्च को 78वां अभा कवि सम्मेलन होगा। यह निर्णय मालीपुरा सांस्कृतिक समिति की बैठक में लिया गया। समिति अध्यक्ष राकेश चौहान व सचिव मुकेश बारोड़ के अनुसार बैठक की अध्यक्षता अशोक बारोड़ ने की। संरक्षक सत्यनारायण चौहान ने भी संबोधित किया। अभा कवि सम्मेलन 13 मार्च को रात 9 बजे से होगा। मालीपुरा को परंपरा अनुसार रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। बैठक में उमेंद्र दयाल, राजेंद्र चौहान, मनोज गुर्जर, संतोष शर्मा, राधेश्याम वर्मा, संदीप राजनोद आदि मौजूद थे।
