उज्जैन। दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने विकास खण्ड घटिया के ग्राम पंचायतों में जागरूकता एवं सहपंजियन किया गया। इसमें केंद्र शासन की योजनाओं की जानकारी देकर श्रमिकों को जागरूक किया। श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, आभा कार्ड, आयुष्मान योजना कार्ड आदि का पंजियन कराया। ग्राम पंचायत झरनिया, पान बडोदिया, ढांवला फंटा, गढ़ा, अंबोदिया, नलवा आदि में यह किया। क्षेत्रीय निदेशक अरविंद एस धुर्वे ने बताया कि सभी श्रमिकों कोयोजनाओं से लाभांवित किया। उन्होने कहा श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्मित ई-श्रम एप का प्रक्षेपण किया जा रहा है। शीघ्र ही यह मोबाइल के प्लेस्टोर में उपलब्ध होगा। संतोष कुमार, किरण सिसोदिया ने सहयोग किया गया। विनीता शर्मा, सागर शर्मा, वैभव का विशेष योगदान रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *