उज्जैन।  गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज कार्तिकचौक गुरु मंडली ने वेदमूर्ति पंडित भरत पंड्या को श्रद्धांजलि दी। सभी ने पं.पंड्या के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समाजजनों ने कहा कि पं. पंड्या ने समाज के अनेकों बच्चों को वेद एवं कर्मकांड की नि:शुल्क शिक्षा दी। समाज उनका जीवन भर ऋणी रहेगा। सभा के बाद समाजजनों ने पं. पंड्या अमर रहे के जयकारे भी लगाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *