उज्जैन। महाराष्ट्र सांस्कृतिक मंडल महानंदानगर एवं परिसर ने दास नवमी उत्सव मनाया। कार्यक्रम में स्वामी रामदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। दास बोध ग्रंथ के अध्याय का वाचन किया गया।महिलाओं ने भजन किए। महाआरती हुई। आरती के बाद वार्षिक साधारण सभा हुई। जिसमें पिछले वर्ष का बजट के साथ ही वर्ष 2025 में नए कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर दीपक मेंदालकर ने 23-24 के लेखा जोखा का वाचन किया। संचालन व आभार प्रदर्शन सदाशिव नायगांवकर ने किया। साधारण सभा हुई। भंडारा शुरू किया गया। इस अवसर पर संरक्षक राघवेंद्र व्यास, अध्यक्ष अनुकुल उमेरकर, सचिव सदाशिव नायगांवकर, कोषाध्यक्ष दीपक मेंदालकर के साथ कार्यकारिणी सदस्य मिलिंद लेले, प्रदीप जोशी, दीपक तारे, गोतम विपट आदि सहित बड़ी संख्या में मंडल के महिला, पुरूष तथा युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
