उज्जैन। वार्ड 17 के निवासियों ने मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक अनिल जैन के कार्यालय को घेरा। क्षेत्र में पानी जमा होने से बरसात के दौरान परेशानी होती है। अभी तक समस्या का निराकरण नहीं किया गया। रामचरण राठौर ने बताया कि पीएचई की लाइन उनके क्षेत्र से 150 फीट दूर है। इससे के अवजूद भी निजी कनेक्शन लेना पड़ता है। वार्ड की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों ने विधायक को ज्ञापन दिया। इस मौके पर देवकरण कोठार, संतोष मालवीय, धर्मेंद्र चंदेल, जितेन मालवीय, दिनेश चौहान, सुनीता राठौर, गुड्डी भाई आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
