उज्जैन। महापौर ने धरना देकर सिद्ध किया कि उज्जैन में ट्रिपल इंजन सरकार फैल हुई है। कांग्रेस की बात को महापौर ने स्वयं प्रमाणित किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं के लिए नागरिक सत्ताधारियों से लगातार मांग कर रहे हैं। परंतु सत्ताधारी उज्जैन नगर निगम से लेकर के भोपाल और भोपाल से लेकर के दिल्ली के कोई भी नेता इन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आने वाले सिंहस्थ के संदर्भ में अनेक घोषणा की जा रही है परंतु नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। जिसके कारण शहर के जन प्रतिनिधियों की छवि उनकी प्रतिष्ठा आम नागरिकों के बीच धूमिल हो रही है। केंद्र में भाजपा, राज्य में भाजपा, उज्जैन शहर में भाजपा, स्वयं मुख्यमंत्री का गृहनगर ऐसे में नागरिक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।