उज्जैन। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे निगम कर्मचारियों ने निगम गेट पर ज्ञापन का वाचन किया। निगम कर्मचारी वाहनों से रैली के रुप में ग्रांड होटल पहुंचे। निगम अध्यक्ष के नाम उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद महापौर को ज्ञापन सौंपा। निगम आयुक्त ज्ञापन के लिए उपलब्ध नहीं थे। भामसं से संबद्ध सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के बेनरतले विगत 9 दिनों से निगम गेट पर धरना प्रदर्शन चल रहा है। किन्तु एक भी निगम अधिकारी ने कर्मचारियों की सूध नहीं ली। आक्रोशित कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम गेट पर नारेबाजी की। डॉ. पवन व्यास ने कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों के ज्ञापन का वाचन किया।