उज्जैन। निगम गेट पर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों की आवाज अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही। इसलिए आठवें दिन भी कोई अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा करने नहीं आया। निगम अधिकारी मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा धूमिल करने में लगे हैं। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन के बाद निगम कर्मचारी दोपहर 1.30 बजे महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त को वाहन रैली निकालकर ज्ञापन देने पहुंचेंगे। उक्त उद्गार गुरुवार को कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी प्रयाग से लौट आए हैं फिर भी कर्मचारियों की सुध नहीं ली। सभी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो सेवानिवृत्त कर्मचारी आमरण अनशन करेंगे। संरक्षक रामचंद्र कोरट ने कहा कि 8 दिन बीतने के बाद भी एक भी अधिकारी चर्चा करने नहीं आया। शुक्रवार को कर्मचारी वाहन रैली में शामिल हो। इस अवसर पर सत्यनारायण दास, अजयप्रकाश मेहता, मनसुख मेहरवाल, नितिन मुसले, कैलाश जैन, रामकुमार सारवान आदि सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *