उज्जैन। जन हृदय युवा अभियान में विक्रम विश्वविद्यालय के सभी छात्रावासों एवं अध्ययनशालाओं में योग एवं ध्यान पद्धति का अभ्यास शिविर लगाया जाएगा। शुभारंभ विश्वविद्यालय के विद्योतमा छात्रावास में तीन दिवसीय ध्यान प्रशिक्षण शिविर से हुआ। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान समय में हमारे विद्यार्थी चिंता, निराशा, अवसाद तथा तनाव ग्रस्त वातावरण से निजात पाकर ईश्वरीय प्रेम, आनंद व आरोग्य का लाभ लें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में योग एवं ध्यान का अत्याधिक महत्व है। यह मन मस्तिष्क को प्रफुलित रखने एवं चेतंय को जागृत करने का मार्ग है। विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को योग एवं ध्यान का उचित मार्गदर्शन अवश्य मिलेगा। प्रशिक्षण बहन डॉ अंशु भारद्वाज, डॉ उमा परमार, डॉ स्मिता भवालकर, डॉ संगीता पाटकर एवं डॉ नीना आर्य, ज्योति सचान ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *