उज्जैन। नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश के महिला एवं  पुरुष मलखंब खिलाड़ियों ने इतिहास रचा। पहली बार दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक आया। मध्य प्रदेश टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी। पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश टीम के कुंदन कछावा, प्रणीत यादव, देवेंद्र पाटीदार, युवराज घाडगे, प्रणव कोरी,यतिन कोरी ने 126.6 अंक प्राप्त किए।टीम ने यह उपलब्धि द्रोणाचार्य अवॉर्डी योगेश मालवीय व किशोरीशरण श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्राप्त की। इस अवसर पर  असिस्टेंट डायरेक्टर खेल एवं युवा कल्याण विकास खराड़कर, विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ आशीष मेहता, विक्रम अवॉर्डी पंकज सोनी, प्रशिक्षक संतोष राठौड़, शिवांश कौशल, श्वेता चौहान, वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी लीलाधर कहार, वंदना जैन, दर्शनी त्रिपाठी एवं ओसिन  चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे। उपलब्धि पर खेल मंत्री विश्वास सारंग, सांसद अनिल फिरोजिया, खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर बीएस यादव ने भी टीम को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *