उज्जैन। वार्ड भ्रमण के दौरान गुरुवार को महापौर मुकेश टटवाल ने वार्ड 6 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, निगम के अधिकारियों, कर्मचारीयों एवं संसाधनों के साथ भ्रमण किया। रहवासियोंने समस्याएं बताई गई उनका समाधान किया गया। अतिक्रमण हटाना, नालियों की सफाई, उद्यानों का रखरखाव, प्रकाश व्यवस्था एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में हितग्राहियों से चर्चा का। भवन स्वामियों ने अपने आवासीय भवनों को दुकान, होम स्टे, गेस्ट हाउस बना दिया। उनसे कमर्शियल संपत्ति कर वसूला जाए। अंबे माता मंदिर चौराहा से लेकर आगर रोड प्रमुख मार्ग पर सीमेंट, सरिया की दुकान वालों नेअपनी दुकानों के सामान बाहर तक रखते हुए रोड पर अतिक्रमण किया है उसे हटाने को कहा। निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद करते हुए निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी व गीले कचरे एवं सूखे कचरे की जानकारी देते हुए कचरा प्रबंधन के बारे में बच्चों को बताया गया।
