उज्जैन। भिक्खु डॉ सुमेध थेरो एवं विजय वीर सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक बौद्ध प्रतीकों को जानें का विमोचन किया गया।
पुस्तक के मुख्य लेखक बौद्ध भिक्खु डॉ सुमेध थेरो ने बताया कि दिल्ली के आचार्य विजयवीर सिंह (भंते महेंद्र) ने इसे लिखा। बौद्ध प्रतीकों के विषय में अंग्रेजी तथा अन्य बौद्ध देशों की भाषाओं में कई पुस्तकें उपलब्ध हैं लेकिन हिन्दी में पुस्तक की कमी महसूस हुई। बुद्धिस्ट सोसाइटी, नव सिद्धार्थ, शिक्षा एवं चिकित्सा सोसाइटी, सुमेध भूमि बुद्ध विहार, भारतीय बौद्ध महासभा की शाखाओं ने पुस्तक का विधिवत विमोचन किया। माघ पूर्णिमा पर संत रविदास की जयंती मनाई।
