उज्जैन। रविदास जयंती पर कुशलपुरा स्थित रविदास मांगलिक भवन से सुबह 11 बजे कलशयात्रा निकलेगी। संस्था अध्यक्ष किशोरीलाल सूर्यवंशी ने बताया कि रविदास सेवक संघ की कलश यात्रा कुशलपुरा से निकलेगी, चामुंडामाता से नहीं। यात्रा में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सदस्य संत उमेशनाथ, विधायक अनिल कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, पार्षद योगेश्वरी राठौर, पार्षद गब्बर भाटी, सुशील श्रीवास एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होगें। चल समारोह के बाद शाम 6 बजे से रविदास मांगलिक भवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व रविदासजी को 56 भोग लगाकर महाआरती व भंडारा होगा। सफल बनाने की अपील चुन्नीलाल सूर्यवंशी, टीकाराम सूर्यवंशी (तांत्रिक), सुनील, पन्नालाल आदि ने की है।
