उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की देश में फैली हुई 360 शाखों में एक या दो साल के कार्यकाल समाप्ति पर नए अध्यक्ष का चयन किया जाता है।  दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का मेन का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका, कीर्ति पांडया, अलका जैन, नीतू जैन, महिदपुर विधायक दिनेश बोस एवं नंदलाल यादव मुख्य अतिथि थे।स्वागत भाषण प्रशांत जैन ने दिया। वर्ष भर का लेखा-जोखा प्रतिवेदन सचिव धर्मेंद्र जैन ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर फेडरेशन के देवेंद्र कंसल एवं एवं अश्विन जैन भी उपस्थित थे। स्वागत नृत्य हीती एवं हिया कांसल ने प्रस्तुत किया। अतिथि परिचय नवीन जैन, जंबु जैन धवल ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *