उज्जैन। अभ्युदयपुरम जैन तीर्थ में ध्वजारोहण दिवस पर आध्यात्मिक कवि सम्मेलन हुआ। आचार्य मुक्ति सागर सुरीश्वरमहाराज के सान्निध्य में जैन कवि संगम की मध्य प्रदेश इकाई ने गीतकार हेमंत श्रीमाल को जैन कवि रत्न सम्मान दिया। मुख्य अतिथि अशोक भाटी थे। अध्यक्षता सुगनचंद जैन ने की। कवि सम्मेलन का संचालन अशोक नागर ने किया। कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी राजेंद्र जैन ने दी। कार्यक्रम में कवि राहुल शर्मा, राकेश जैन, विवेक शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया। जैन कवि संगम ने सभी कवियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। आभार राजेंद्र जैन ने माना।
