उज्जैन। ग़ज़लांजलि की काव्य-संगोष्ठी डॉ. श्रीकृष्ण जोशी की अध्यक्षता में हुई। पूर्व प्रोफेसर एवं सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेश सोनी की विशेष उपस्थिति रही। प्रथम गीत रचना मनचाहे मेहमान हुए दिन अशोक रक्ताले ने पढ़ी। अवधेश वर्मा नीर, सत्यनारायण सत्येंद्र, विनोद काबरा, अक्षय चवरे, विजय सिंह गहलोत साकित आदि ने रचनाएं पढ़ी। प्रबंध डॉ. सखा पाहवा ने किया।
