उज्जैन। दिल्ली में भाजपा की वापसी पर भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी हुई। संस्कृति प्रकोष्ठ नगर जिला सहसंयोजक मंगेश श्रीवास्तव ने नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल को बधाई दी। निगम सभापति कलावती यादव को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा ने झूठी आपदा पार्टी को साफ कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दिल्ली में प्रचार किया था। इस अवसर पर जगदीश पांचाल, मुकेश यादव, सत्यनारायण खोईवाल, ऋषि वर्मा, ओम अग्रवाल, ओम जैन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *