उज्जैन। टिमरी पाटन में हुए चार ब्राह्मणों की दबंगों द्वारा सामूहिक हत्या के विरोध में 9 फरवरी को सुबह 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम एसपी कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम प्रदर्शन कर अभा ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन प्रदर्शन में तरुण उपाध्याय ने सभी ब्राह्मण समाज के सदस्यों पदाधिकारी से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
