उज्जैन। धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय सभागृह में सम्मान समारोह हुआ। राज्य कर्मचारी संघ के आयुष विभाग प्रदेश संयोजक बनने पर राधा मोहन शर्मा, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संभाग अध्यक्ष बनने पर गुलशन मंसूरी व संभाग उपाध्यक्ष वर्षा कछवाय का सम्मान किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेशचंद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में प्राचार्य जेपी चौरसिया, मनोहर गिरी, ओपी शर्मा ने सम्मान किया।
