उज्जैन। महाकाल मंदिर के नियमों में भाजपाईयों को छूट दी गई है। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष हर्ष जैन ने प्रशासन के दोहरे रवैये पर सवाल खड़ा किया है। हर्ष जैन ने कहा कि एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को माथा क्या टेक आया उसे जेल भेज दिया, वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान सपरिवार गर्भगृह में पूजन करने पहुंचे, लेकिन प्रशासन चूं तक नहीं कर पाया। भाजपा के नेताओ को आए दिन मंदिर के नियमों की धजियाँ उड़ाते देखा जाता रहा हैं। हर्ष जैन ने कहा भाजपा नेताओं से डरने वाला प्रशासन महाकाल से डरे, आम श्रध्दालुओं के साथ पक्षपात न करें।
