उज्जैन। केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को 17 गांव के लोगों ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया। विकास प्राधिकरण और पक्के निर्माण का विरोध करते हुए रामेश्वर पटेल एवं महेश यादव ने बताया कि किसान सिंहस्थ एवम साधु संतों का विरोध नहीं करता, यह विरोध सिर्फ प्राधिकरण की योजना का है। सिंहस्थ जहां पर लगता है उस क्षेत्र में 17 गांव आते हैं। सभी किसानों ने मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया। सभी गांव के किसानों का विरोध है कि प्राधिकरण ने सिंहस्थ के लिए पक्के, स्थाई निर्माण की योजना बनाई गई है। सिंहस्थ क्षेत्र में स्थित भूमि को अधिग्रहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *