उज्जैन। मध्यप्रदेश पुलिस का सायबर अपराधों से जनता को जागरूक कर रही है। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार ख़ाराकुआं थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बोहरा बाखल हकीमी मोहल्ला में छात्रों को सायबर अपराधों के प्रति सावधानी बरतने व फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय ने बताया कि किसी भी फ़र्जी लिंक को क्लिक नहीं करें। अपने क्षेत्रीय थाने में पुलिस को सुचना दें। इसअवसर पर थाना स्टॉफ के उप निरीक्षक लिबनान कुजूर, आरक्षक वीरेंद्र शर्मा, महिपाल, आशीष चौधरी, राहुल एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुस्तफा ए पीठावाला, शब्बीर शकरूवाला, हुसैन अब्बास भाई आदि समाजजन मौजूद थे।
