उज्जैन। कृषि उपज मंडी में काम करने वाले मजदूरों ने वेतन पिछले 5 साल में 1 रुपया भी नहीं बढ़ने से नाराज होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से इस और ध्यान देने की बात कही। उन्होंने चक्का जाम, भूख हड़ताल जैसी गतिविधियां करने की बात कही है। तुलावती एकता फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर खान भाई ने बताया कि मंडी में 15 सौ से अधिक मजदूर काम करते हैं। मजदूरों का कहना है कि आने वाले समय में अगर प्रशासन हमारी इस समस्या पर ध्यान देकर वृद्धि नहीं करता है तो आने वाले समय में हम चक्का जाम जैसे कदम उठाएंगे। व्यापारियों को सस्ते दामों में मजदूर मिल जाते हैं इसलिए वह रविवार हो या रात 24 घंटे सातों दिन काम करवाते हैं।
