उज्जैन। वार्ड 48 विद्यापति नगर के पास निगम द्वारा क्षेत्रीय पार्षद के प्रयासों से सीमेंट कांक्रीट सड़क बनवाई जाना है जिसका भूमि पूजन निगम अध्यक्ष कलावती यादव, वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल यादव, क्षेत्रीय पार्षद अंशु गोपाल अग्रवाल ने किया। कलावती यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह नगर एवं दक्षिण विधान सभा क्षेत्र में लगातार भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य हो रहे हैं। सारे काम उच्च गुणवत्ता से एवं समय सीमा में किए जा रहे हैं। वार्डों में बड़े से लेकर छोटे स्तर तक के सारे कार्य प्राथमिकता से शुरु किए गए हैं। यहां रोड बनने से पहले पीएचई की लाइन डाली जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सतीष सिंदल, रवि सोलंकी, अजय शर्मा एवं वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
