उज्जैन। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सैयद अबीद अली मीर एवं संयोजक शेरू ने बताया कि संस्था द्वारा निकाह को आसान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। निःशुल्क निकाह सम्मेलन में जो दूल्हा बगैर दहेज की शादी करेगा उसे सोसाइटी 11786 रु. का चेक तोहफे के तौर पर देगी। जोड़ों का रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी तक करा सकते हैं।
