उज्जैन। उज्जैन की कत्थक नृत्यांगना हिना वासेन ने भूटान में जया पाठक के निर्देशन में समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। हिना वासेन ने इन प्रस्तुतियों में प्रमुखता से अपनी भूमिका निभाई। दर्शकों में भूटान नरेश, उनकी पत्नी, प्रधानमंत्री और भारत के एंबेसडर उपस्थित थे। हीना उज्जैन में नृत्यांतर संगीत कला संस्थान के बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण देती हैं। वह अभिनव रंगमंडल के साथ नाटकों में अभिनय भी करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *