उज्जैन। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत संगीत, नृत्य एवं नाटकों का मंचन किया। अनेकता में एकता का संदेश देते हुए विभिन्न राज्यों के गीतों एवं परिधानों का प्रदर्शित किया। नशा मुक्ति, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, जाति प्रथा आदि की प्रस्तुतियां हुई। सरस्वती की पूजा समाजसेवी श्याम माहेश्वरी, दीपक राजवानी, चंद्रशेखर माहेश्वरी ने की।मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, समाजसेवी डॉ. सतिंदर कौर सलूजा थी। गजेंद्र सकलेचा, अतुल चत्तर, जगदीश पांचाल, अनोखीलाल शर्मा विशेष अतिथि थे। संचालन यशी शर्मा व अभय तिवारी ने किया। आभार मनीषा पांचाल ने माना।
