उज्जैन। अभा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं मार्गदर्शक मंडल की अनुशंसा परप्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी ने अभिषेक शर्मा को प्रदेश सचिव एवं बड़वानी व धार जिले का प्रभारी मनोनीत किया है। पं. शर्मा के मनोनीत होने पर अमित मंडलोई, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, विवेक शुक्ला, अजय शर्मा, मधु शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया व पं. चतुर्वेदी एवं मार्गदर्शक मंडल का आभार माना।
