उज्जैन। प्रदेश के वक्फों कमेटियों की आय का 50 प्रतिशत हिस्सा मुस्लिम छात्रों की शिक्षा पर खर्च होगा। वक्फ संपत्तियों से प्राप्त होने वाली आय की 93 प्रतिशत राशि में से आवश्यक व्यय के बाद 50 प्रतिशत राशि का उपयोग संबंधित जिले के गरीब मुस्लिम छात्रों की शिक्षा पर व्यय होगा। कमेटी में फैज़ान खान, मुसतकी शैख, इल्यास शैख़, शारिक मोहम्म, रफीक खान अमजद खान, वाजिद खान, कलीम सैठ शामिल हैं। मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने बताया कि मुस्लिम गरीब छात्र-छात्राओं को कक्षा 10वीं में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा नीट आदि की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर दी जाएगी।
