उज्जैन। सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी के कलाकारों ने भोपाल उत्सव में राजस्थानी, मालवी, गुजराती, बुंदेली, भोजपुरी हरियाणवी, निमाड़ी आदि लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने उपस्थित होकर सराहना की। निदेशक डॉ हरिहरेश्वर पोद्दार को लोक कलाओं के क्षेत्र में विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया है। भोपाल उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल व समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
