उज्जैन। उज्जैन प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 1 साल पूर्ण होने पर स्वागत करते हुए बधाई दी। महाराजा अग्रसेन की कर्मभूमि, अग्रवाल समाज के मुख्य धार्मिक स्थल अग्रोहा धाम, जिला हिसार (हरियाणा) को मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री-तीर्थ-दर्शन योजना में शामिल करने की मांगअर्पित गोयल अनंत ने की है। अनंत ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा निःशुल्क कराई जाती है। अग्रोहा धाम की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत शामिल होना चाहिए।
