कार्तिक मेला में अध्यक्ष ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
उज्जैन। कार्तिक मेला प्रांगण में निगमके विकास कार्य, सौंदर्यीकरण, शासन की जनहितैषी योजनाएं, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, स्वच्छता गतिविधियां, जन भागीदारी के कामों, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किए गए लोकार्पण एवं भूमि पूजन के की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ निगम अध्यक्ष कलावती यादव जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रदर्शनी का अवलोकन निगम सभापति ने किया। निगम सभापति कलावती यादव ने कहा गया कि शासन की जन हितैषी योजनाएं,नगर निगम के विकास कार्य, निर्माण कार्य, सौंदर्यीकरण की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से जनता में पहुंचती है। कार्तिक मेले में प्रतिदिन हजारों शहर वासी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे तो उन्हें शासन एवं निगम के कार्यों की जानकारी मिलेगी। इस दौरान प्रदर्शनी समिति की संयोजक सुरभि सुनील चावंड, पार्षद जानी बाई सतीश राठौड़, जोन अध्यक्ष सुशील श्रीवास, उपाध्यक्ष आनंद खींची, महामंत्री गजेंद्र खत्री, मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं नगर निगम के अधिकारी रवि राठौर, आदित्य शर्मा, आनंद भंडारी, राजवीर सिंह तोमर, नरेश राठौर, जगतपाल वर्मा, इंदर सिंह गहलोत उपस्थित थे।
आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अमले नेसड़कों पर कचरा फैकने, कचरा पृथक-पृथक नहीं करने, जल स्त्रोंतो में कचरा फैकने, कचरा जलाने तथा व्यापारियों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथिन का उपयोग करते हुए पाए जाने पर चालान बनाकर 10 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल किया। यह कार्यवाही निरंतर होगी।
