रीवा में बनी फिल्म धर्म योद्धा का उज्जैन में प्रीमियर
उज्जैन। भारत माता मंदिर परिसर में रीवा में बनी ऐतिहासिक फिल्म धर्म योद्धा का प्रीमियर किया गया। फिल्म के लेखक सूरज नारायण, फिल्म के प्रमुख अभिनेता उत्तम कुमार और सामाजिक समरसता मंच प्रचार विभाग के अनेक महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित थी। फिल्म धर्म योद्धा की कहानी हिंदू योद्धाओं के अदम्य साहस और त्याग पर आधारित है। खिलजी सल्तनत के अत्याचारों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी। जब अलाउद्दीन खिलजी ने अधिकांश हिंदू राजाओं को परास्त कर दिया। हिन्दू धर्म पर संकट मंडरा रहा था। उस समय रायसिंह चौहान, देवल देवी और खुसरो शाह नामक तीन वीर योद्धाओं ने खिलजी सल्तनत का अंत कर दिया। यह फिल्म दर्शाती है कि किस तरह हिंदुओं ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अनगिनत यातनाएं सही। धर्म योद्धा का संदेश स्पष्ट है कि हिंदू धर्म के लिए लड़े गए युद्ध किसी जातिगत विभाजन से परे थे।
