चारभुजानाथ को अन्नकूट
उज्जैन। अवंतीपुरा स्थित क्षत्रिय मेवाड़ा कुमावत समाज मंदिर में भगवान चारभुजा को अन्नकूट लगाया। समाज के अध्यक्ष मुकेश रेणीवाल ने बताया इस अवसर पर अभिषेक-पूजन कर द्वारकाधीश स्वरूप में श्रृंगार किया गया।शृंगार कलाकार भावेश विश्वकर्मा ने किया। महाआरती पं. नरेंद्र बैरागी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
