उज्जैन। प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन की आधिकारिक राज्य कराटे प्रतियोगिता में उज्जैन जिले के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उज्जैन कराटे प्रमोशन एंड एसोसिएशन की सचिव पूर्वा झाला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 जिले के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। उज्जैन से बालिका वर्ग में अरना कनोडिया ने 42 किलोग्राम में, बालक वर्ग में आदित्य खत्री ने 52 किग्रा में गोल्ड मेडल लिया। यह खिलाड़ी दिसंबर में होने जा रही नेशनल कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत उज्जैन कराते प्रमोशन एंड एसोसिएशन अध्यक्ष राहुल पंड्या, कोच कुलदीप सिसोदिया, मुकुंद झाला ने किया।
