उज्जैन। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में यू विन पोर्टल में आ रही समस्याओं के निराकरण के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक पटेल को राज्य कर्मचारी संघ एवं न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने ज्ञापन दिया। स्वास्थ्य विभाग समिति अध्यक्ष नवीन पांडे ने बताया कि यू विन पोर्टल में टीकाकृत बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं की जानकारी दर्ज करने में प्रविष्टि पूर्ण नहीं होती है। संगठन ने यह मांग की है कि वीएचएनडी दिवस के दौरान एएनएम की व्यस्तता अधिक होती है। इस कारण एएनएम यू विन पोर्टल पर प्रविष्टि तुरंत नहीं कर पाती। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश अहिरवार, स्वास्थ्य विभाग की समिति अध्यक्ष नवीन पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र अहिरवार, जिला प्रवक्ता संजय पुरिया, रामखिलावनअहिरवार, मातादिन अहिरवार आदि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
