महापौर एवं निगम अध्यक्ष ने किया गंभीर इंटेकवेल का निरीक्षण
उज्जैन। इंटेकवेल पर सप्लाई लाईन में हुए फाल्ट को लेकर सोमवार को शहर में जलप्रदाय नहीं हुआ। सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष कलावती यादव नेगंभीर डेम पहुंच कर अधिकारियों से जानकारी ली। महापौर मुकेश टटवाल द्वारा एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा व रजत मेहता के साथ गंभीर डेम पहुंचकर इंटेकवेल का निरीक्षण किया। निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त मनोज मौर्य, संजेश गुप्ता एवं कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर, सहायक यंत्री राजीव शुक्ला के साथ इंटेकवेल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *