उज्जैन। श्री राम ने कहा है की भय के बिना प्रीति नहीं होती। हमारी संस्कृति शस्त्र के साथ शास्त्र के समन्वय की है। हम अहिंसा का सम्मान करते हैं, लेकिन  राष्ट्र के शत्रु के विनाश के लिए हम कृत संकल्पित है। उक्त विचार समाज सेवी बबलू यादव ने अंकपात मार्ग पर सिहस्थ अखाड़े के खलीफा अन्नु पहलवान गुर्जर के शस्त्र पूजन में व्यक्त किए। इस अवसर पर आचार्य अखिलेश, पृथ्वीराज सिंह गुर्जर, चेतन सिंह गुर्जर, पार्षद विजय सिंह कुशवाहा, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश अग्रवाल, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महंत दामोदर बैरागी, पवन गेहलोत, राजेश जैन हेमंत लश्करी आदि मौजूद थे। इस अवसर पर पहलवान एवं सिंहस्थ अखाड़ा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *