उज्जैन। डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी स्मृति सेवा न्यास का दशहरा मिलन राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कार्यालय आराधना में हुआ। न्यास के सचिव रितेश सोनी ने बताया कि दशहरा मिलन में उल्लास वैद्य, अमोल जोशी, जसविंदर ठकराल, विपिन आर्य, मुकेश दीसावल, पारस गेहलोत, मनीष गोयल, महानगर संघचालक योगेश भार्गव, अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित थे।
