भाजपा उज्जैन जिला ग्रामीण की सदस्यता कार्यशाला हुई
उज्जैन। भाजपा जिला ग्रामीण की सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई। इसमेंअभियान के विषय पर चर्चा व दिशा निर्देश दिए गए। प्रशिक्षक अंबाराम कराड़ा ने बताया कि कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी 100 प्राथमिक सदस्य बनाने से चुके नही। सक्रिय सदस्य की पात्रता उन्ही कार्यकर्ता या पदाधिकारी को रहेगी जिन्होंने स्वंय सौ सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य बना लिया है। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला मौजूद थे। इस कार्यशाला में जिला प्रभारी विनोद शर्मा ने भी उद्बोधन दिया। कार्यशाला में नागदा विधायक डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान ने कहा कि सदस्यता अभियान अति महत्वपूर्ण है। कार्यशाल के बाद भारतीय जन संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. केदार काका पाटीदार खरसोद कला व भाजपायुमो के कार्यकर्ता स्व. अमन व्यास झारड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यशाला में मुख्यरूप से किशोर मेहता, नाहर सिंह पंवार, गणपत डाबी एवं जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। संचालनधर्मेश जयसवाल ने किया एव आभार अशोक कटारिया ने माना। जानकारी गजेंद्र परमार ने दी।