उज्जैन। मप्र युवा शिवसेना गोरक्षा न्यास ने शस्त्र पूजन व महा आरती की। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर विजय रामदास थे। अध्यक्षता हेमलता तोमर ने की। न्यास के संस्थापक अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने बताया कि इस मौके पर सांप बिच्छू का निःशुल्क इलाज करने वाले करण सिंह दरबार का सम्मान किया गया। न्यास के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरि माली, मुकेश कुमावत, पवन बरोलिया, विकास गोयल, लाखन सिंह दरबार, सतीश सरगरा, रेखा चंदेल आदि मौजूद थे। शस्त्र पूजन कर माता अंबा जगदंबा की महा आरती की गई।