उज्जैन। चैतन्य वीर तेजाजी मंदिर से 14 अक्टूबर को रामदेव की शोभायात्रा निकलेगी। महापौर मुकेश टटवाल के नेतृत्व में रामदेव की कथा होगी। संयोजक मुरलीधर सोनी ने बताया कि रामदेवजी की शोभा यात्रा चैतन्य वीर तेजाजी मंदिर नीलगंगा रोड से 14 अक्टूबर को निकलेगी। जिसमें विशेष वेशभूषा में रामदेव, कालका, भोलेनाथ आदि वेद भाषा में भक्त शामिल होंगे। यात्रा मंदिर नीलगंगा रोड से शास्त्री नगर, सिंधी कॉलोनी, घंटाघर, चामुंडा माता होते हुए गार्डन पहुंचेगी। भजन मंडल के संयोजक मुरलीधर सोनी, मनीष सोनी, पार्षद कैलाश प्रजापत, महेंद्र परिहार, मनोज सोनी, शुभम सोनी, सतीश परिहार, गोविंद राठौर, हरीश राठौर, राम राठौर, रेखा राजपूत, हेमा शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में रामदेवजी का आशीर्वाद लेने का अनुरोध किया है।