माता त्रिपुर भैरवी की आराधना
उज्जैन। फ्रीगंज क्षेत्र में स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि पर माता त्रिपुर भैरवी का पूजन हुआ। अष्टमी पर हवन कर कन्या भोज कराया। पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि मंदिर माता त्रिपुर भैरवी की स्थापना पुजारी परिवार ने की। माता त्रिपुर भैरवी का आकर्षक श्रृंगार किया गया।