उज्जैन। जूना सोमवारिया स्थित कालका माता मंदिर पर महाकाली ग्रुप नवरात्रि मना रहा है। विष्णु बाला खत्री एवं धर्मेंद्र जोशी ने बताया कि चुनरी यात्रा जूना सोमवारिया से निकाली गई। 10 अक्टूबर को महिला महाद्वीप महोत्सव एवं 11 अक्टूबर को भंडारा होगा। चुनरी यात्रा में उमेश नाथ, गब्बर बाबा, विकी शाहू, प्रदीप खत्री अनुराग खत्री, सोम खत्री, महिर खत्री, आनंद भेरव, विवेक गुरु, नितिन तक, रोहित राव, विकी खत्री, आदि उपस्थित थे।