उज्जैन। मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने 6 सूत्री मांगों को लेकर अपर कलेक्टर धीरेंद्र पाराशर को ज्ञापन दिया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर गिरी के अनुसार ज्ञापन में मांग की गई कि सर्वेयर के समान वेतनमान ग्रेड पे 24 सौ के स्थान पर 28 सौ किया जाए। अन्य विभाग के समान उच्च पद पर पदोन्नति की जाए। नवनियुक्त कर्मचारियों को 70, 80, 90 परसेंट वेतन के स्थान पर 100 प्रतिशत वेतन दिया जाए। परीवीक्षा अवधि 2 वर्ष की जाए। विभागीय अनुमति प्राप्त स्नातक को नियुक्ति दिनांक से गणना कर 35 वर्ष चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाए। स्थाई यात्रा भत्ता 3 हजार रु. किया जाए। राजस्व विभाग के कर्मचारी पटवारी के समान अतिरिक्त केंद्रीय भत्ता 1 हजार रु. एवं एग्री स्टेक भत्ता 4हजार रु. प्रतिमाह दिया जाए। इस अवसर पर सचिव उदय कुमार अग्निहोत्री, संभागीय अध्यक्ष सुबोध पाठक, बनफसिह वर्मा, अंकुश गुप्ता, दिनेश डोर, अविनाश गुजराती, मनोज हेडाउ, राजेंद्र शर्मा, आरडी चौहान, मनवीर सिंह तोमर, घनश्याम पाटीदार, पवन पटेल, रेखा सिंह, आशा गोयल आदि उपस्थित थे। संचालन अंकुश गुप्ता ने किया एवं आभार मनोज कुमार हेड़ाऊ ने माना।